सेंसेक्स में 213 अंकों की तेजी, निफ्टी 24130 के पार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ग्लोबल मार्केट से मिले अच्छे संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन (28 अगस्त 2026, शुक्रवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही हरे निशान पर रहे।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 213.27 अंक यानि कि 0.28 प्रतिशत बढ़कर 77,146.86 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 39.35 अंक यानि कि 0.16 प्रतिशत बढ़कर 24,130.20 के स्तर पर खुला।
📡 स्रोत: NewsData.io