सेंट एनिस ने सेंट मेरी को 1-0 से हराया

सीहोर| शहर के चर्च मैदान पर जिला फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान में खेली जा रही ब्लॉक स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत बुधवार की शाम को खेले गए एक रोमांचक मैच में सेंट एनिस ने सेंट मेरी को 1-0 से हराया। मैच में अंतिम समय में एक मात्र गोल एनिस की ओर से कृष्णा ने गोल किया।
मैच के अंत में नव नियुक्त खेल अधिकारी अता उल्ला खान का सम्मान खेल संगठनों की ओर से आनंद उपाध्याय, मनोज कन्नोजिया, अरुण राठौर, दीपक बाथम, मनोज अहिरवार और सुयश कन्नोजिया ने किया।
एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि बुधवार को ब्लाक स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के अलावा यहां पर आगामी दिनों में अंडर-14 टीम की घोषणा को लेकर दो दिवसीय ट्रायल का आयोजन किया गया। गुरुवार को टीम की घोषणा की जाएगी।
📡 स्रोत: NewsData.io