सेंट जॉन्स स्कूल में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल। 5 सितंबर को भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर सेंट जॉन्स स्कूल में शिक्षक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने गीतों की प्रस्तुति देकर गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की।
इस अवसर पर फादर अनिल मार्टिन, मैनेजर, सेंट जॉन्स स्कूल, भोपाल ने सभी शिक्षकों को सम्मानित किया। उन्होंने शिक्षकों के सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को संस्कार, शिक्षा और सही दिशा देकर उन्हें देश का अच्छा नागरिक बनाने तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम में गुरु-शिष्य परंपरा और शिक्षकों के सम्मान को विशेष रूप से रेखांकित किया गया।