राज्य

सेंट लुईस पब्लिक स्कूल के बच्चे पहुँचे कलेक्टर के पास, बोलें कलेक्टर सर बाहर आओ, अबैध रूप से रास्ता बंद करने का आरोप

लेखक: Kuldeep Sharma अंतिम अपडेट: 15 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सेंट लुईस पब्लिक स्कूल के बच्चे पहुँचे कलेक्टर के पास, बोलें कलेक्टर सर बाहर आओ, अबैध रूप से रास्ता बंद करने का आरोप

शिवपुरी। न्यू दर्पण कॉलोनी, करौदी रोड स्थित सेंट लुईस पब्लिक स्कूल के आम रास्ते को ईंटों की दीवार और चिनाई करवाकर बंद किए जाने का मामला कलेक्टर की जनसुनवाई तक पहुंच गया है। स्कूल के अध्यक्ष एवं संचालक मुकुल श्रीवास ने बताया की सार्वजनिक रास्ते से अवैध अवरोध हटवाने की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रास्ता बंद होने से स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकों, स्कूल वाहनों और कॉलोनीवासियों का आवागमन प्रभावित हो रहा है।

दो परिवारों पर रास्ता बंद करने का आरोप

शिकायत में स्कूल संचालक ने संध्या राजपूत तथा सोनू जाटव, पुत्र रामस्वरूप जाटव के परिवारों पर सार्वजनिक रास्ते में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, दोनों परिवारों द्वारा रास्ते पर ईंटों की चिनाई करवाकर उसे पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया गया है। इससे बच्चों और स्कूल वाहनों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। वहीं, आपात स्थिति में एंबुलेंस सहित अन्य आवश्यक वाहनों के पहुंचने में भी संकट खड़ा होने की आशंका जताई गई है।

मुकुल श्रीवास ने बताया कि कॉलोनीवासियों और अभिभावकों की सहमति से पंचनामा तैयार किया गया है, जिसमें रास्ता खुलवाने की मांग की गई है। उन्होंने कलेक्टर से राजस्व, पुलिस और नगरपालिका अमले को मौके पर भेजकर रास्ते की स्थिति की जांच कराने तथा यदि अवरोध अवैध पाया जाए तो उसे हटवाने के निर्देश जारी करने की मांग की है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

सेंट लुईस पब्लिक स्कूल के बच्चे कलेक्टर के पास पहुँचे क्योंकि स्कूल के पास स्थित सार्वजनिक रास्ता ईंटों की दीवार से अवैध रूप से बंद कर दिया गया है। यह विषय सार्वजनिक मार्ग के अधिकार और शैक्षिक संस्थानों के लिए पहुँच के मुद्दे पर प्रकाश डालता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि कैसे अवैध अवरोध से स्कूल के छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों की रोज़मर्रा की गतिविधियाँ बाधित हो रही हैं, और इससे शिक्षा के अधिकार पर भी असर पड़ता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि सार्वजनिक रास्तों पर नियं

K
Kuldeep Sharma

कुलदीप शर्मा पिछोर, शिवपुरी के वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो लंबे समय से जनसमस्याओं और सामाजिक मुद्दों को अपनी पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाते हैं। वे जमीनी स्तर की खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाते हैं