सेप्टिक टैंक की सेंट्रिंग खोलने उतरे मिस्त्री-मजदूर की मौत:सीतामढ़ी में एक को बचाने अंदर गया दूसरा भी नहीं निकला, जहरीली गैस की आशंका
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →सीतामढ़ी के परिहार थाना क्षेत्र के मुजौलिया में सोमवार को सेप्टिक टैंक की सेंट्रिंग खोलने के दौरान मिस्त्री और मजदूर की दम घुटने से मौत हो गई। पहले राजमिस्त्री टैंक के अंदर गए थे, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं निकले। उन्हें देखने के लिए साथ काम कर रहा मजदूर भी अंदर चला गया। इसके बाद दोनों ही बाहर नहीं निकल सके।
आशंका जताई जा रही है कि सेप्टिक टैंक के अंदर जहरीली गैस या ऑक्सीजन की कमी के कारण दोनों की मौत हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर परिहार थाना की पुलिस पहुंची और दोनों शवों को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी जिला अस्पताल भेज दिया है।
सेंट्रिंग खोलने टैंक में उतरे थे राजमिस्त्री मुजौलिया में शौचालय के सेप्टिक टैंक का निर्माण कार्य चल रहा था। सोमवार को टैंक की सेंट्रिंग खोलने के लिए 55 वर्षीय राजमिस्त्री शोलिद दास अंदर गए थे। काफी देर तक उनके बाहर नहीं आने पर साथ काम कर रहे मजदूर 35 साल राजेश मेहतो को चिंता हुई। राजेश उन्हें देखने के लिए सेप्टिक टैंक के अंदर चले गए।
अंदर जाने के बाद वह भी बाहर नहीं निकल सके। दोनों के काफी देर तक बाहर नहीं आने पर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई और मौके पर भीड़ जुट गई। जहरीली गैस या ऑक्सीजन की कमी की आशंका प्राथमिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि सेप्टिक टैंक के अंदर जहरीली गैस बनी हुई थी या ऑक्सीजन की कमी थी।
इसी वजह से दोनों का दम घुटने की बात कही जा रही है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। सेप्टिक टैंक जैसे बंद और कम वेंटिलेशन वाले स्थानों में जहरीली गैस जमा होने का खतरा रहता है। ऐसे स्थान में बिना सुरक्षा उपकरण के प्रवेश करना जानलेवा हो सकता है।
एक मुजफ्फरपुर, दूसरा सीतामढ़ी का रहने वाला मृतकों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के रामपुर हरी थाना क्षेत्र के वसंत गांव निवासी महेंद्र दास के 55 वर्षीय पुत्र शोलिद दास और सीतामढ़ी के बेला थाना क्षेत्र के धनहा निवासी राजकिशोर मेहतो के 35 वर्षीय पुत्र राजेश मेहतो के रूप में हुई है। शोलिद दास सीतामढ़ी में राजमिस्त्री का काम करते थे।
राजेश मेहतो उनके साथ मजदूर के रूप में काम कर रहे थे। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे, जांच में जुटी पुलिस हादसे की जानकारी मिलते ही दोनों के परिजनों को सूचना दी गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिहार थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी जिला अस्पताल भेज दिया।
पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
📡 स्रोत: NewsData.io