राज्य

सेसई से लौट रहे पिता-पुत्र समेत तीन आदिवासियों को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, जिला अस्पताल में भर्ती

लेखक: Kuldeep Sharma अंतिम अपडेट: 19 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सेसई से लौट रहे पिता-पुत्र समेत तीन आदिवासियों को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, जिला अस्पताल में भर्ती

शिवपुरी। जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर निवासी पिता-पुत्र अपने रिश्तेदार के निवासी पिता-पुत्र अपने रिश्तेदार के साथ सेसई से लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए।

घायलों की पहचान चन्नू आदिवासी (60), दौला आदिवासी (40) और हाकम आदिवासी (30) निवासी मोहम्मदपुर, थाना सुरवाया के रूप में हुई है। हादसे के बाद तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

K
Kuldeep Sharma

कुलदीप शर्मा पिछोर, शिवपुरी के वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो लंबे समय से जनसमस्याओं और सामाजिक मुद्दों को अपनी पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाते हैं। वे जमीनी स्तर की खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाते हैं