अपराध

सेसई में प्रिंटिंग प्रेस की मशीन लेकर जा रहे मजदूरों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 4 घायल; 2 मेडिकल कॉलेज रेफर

लेखक: Kuldeep Sharma अंतिम अपडेट: 19 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सेसई में प्रिंटिंग प्रेस की मशीन लेकर जा रहे मजदूरों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 4 घायल; 2 मेडिकल कॉलेज रेफर

शिवपुरी। शिवपुरी से प्रिंटिंग प्रेस की मशीन लेकर लुकवासा जा रहे मजदूरों के वाहन को सेसई के पास पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी लाया गया।

घायलों में लखन गौतम निवासी फिजिकल, काली माता मंदिर के पास और रामदास बैरागी निवासी करौंदी कॉलोनी शामिल हैं। वहीं गंभीर रूप से घायल सेवक निवासी महल सराय और विष्णु निवासी मोहिनी सागर कॉलोनी को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज शिवपुरी रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

K
Kuldeep Sharma

कुलदीप शर्मा पिछोर, शिवपुरी के वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो लंबे समय से जनसमस्याओं और सामाजिक मुद्दों को अपनी पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाते हैं। वे जमीनी स्तर की खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाते हैं