राज्य

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत कन्नौज रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर वृहद स्वच्छता अभियान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत कन्नौज रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर वृहद स्वच्छता अभियान

कन्नौज जिले में सोमवार को सेवा पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत जिला गंगा समिति एवं मेरा युवा भारत के संयुक्त तत्वावधान में रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में मेरा युवा भारत के स्वयंसेवकों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता के साथ आमजन को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर विभिन्न स्थानों से कचरे का संग्रहण किया गया।

साथ ही लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने, कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।कार्यक्रम के दौरान जिला युवा अधिकारी सागर माहेश्वरी एवं जिला परियोजना अधिकारी, नमामि गंगे अजय त्रिपाठी द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर में स्वयंसेवकों के साथ स्वच्छता अभियान में सहभागिता की गई।

अधिकारियों ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं एवं आमजन से स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में सक्रिय सहभागिता करने का अनुरोध किया।इस अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए अपील की गई कि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा-कचरा न डालें और स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।अभियान के दौरान युवाओं एवं स्वयंसेवकों ने स्वच्छ कन्नौज, स्वच्छ भारत का संदेश देते हुए स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

कन्नौज जिले में सेवा पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत जिला गंगा समिति और मेरा युवा भारत ने रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड पर वृहद स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता सुनिश्चित करना और आमजन में स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह पहल इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता मानकों को ऊँचा उठाती है और नागरिकों को स्वयंसेवा के माध्यम से समाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करती है। इसके परिणामस्वरूप यात्रियों को साफ-सुथरे

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।