सेवा को प्रधानमंत्री ने अपने जीवन का लक्ष्य बनाया: बिंदल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
आज पीएम के सार्वजनिक जीवन और शासन में सेवा के 25 वर्ष हो रहे पूर्ण
अक्तूबर 07, सिरमौर (हिमाचल प्रदेश): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के जरिए जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा की ओर से हिमाचल प्रदेश में विकसित भारत संकल्प सभा और सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। प्रदेश के 17 संगठनात्मक जिलों और 68 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
सिरमौर जिला के नाहन विधानसभा क्षेत्र में बर्मा पापड़ी पंचायत में भी जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना। कार्यक्रम के बाद यहां पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा ज्योति यात्रा भी निकाली गई।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के जरिए सेवा के 25 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सत्ता को सेवा का माध्यम बनाया और सेवा को अपने जीवन का लक्ष्य बनाया। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण की अनेकों योजनाएं चलाकर देश के 25 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला और 13 करोड़ गरीबों के घरों में नल से स्वच्छ जल पहुंचाया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 4 करोड़ गरीबों को पक्के घर देने का काम किया साथ ही 12 करोड़ किसानों के खाते में सालाना 6-6 हजार रुपए किसान सम्मान निधि राशि के रूप दिए। वहीं कांग्रेस द्वारा एसआइआर को लेकर किया जा रहे विरोध को लेकर राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी हार के सदमे से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं उन्हें बंगाल,असम, हरियाणा और दिल्ली चुनाव का जो सदमा लगा है, उसे वह सहन नहीं कर पा रहे हैं और उसका ठीकरा चुनाव आयोग के सर फोड़ रहे थे।
उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेसी है मानती है कि चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं है तो सबसे पहले कांग्रेस की हिमाचल सरकार गद्दी छोड़े और फिर सड़कों पर उतरे।उन्होंने कहा कि हिमाचल में 12 जिला परिषद में से 11 जिला परिषदों पर भाजपा में जीत दर्ज की है और यह जीत बैलट पेपर पर हुई है फिर यदि कांग्रेस को वैलेट पेपर भी गलत दिखाई देता है तो कांग्रेस को इलाज करने की जगह ढूंढनी चाहिए।
बाईट: डॉ. राजीव बिंदल, अध्यक्ष, हिमाचल भाजपा