अपराध

‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय

रायपुर, 8 अक्टूबर 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित रहे हैं। वे कल रायपुर में ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर ‘नमो सेवा गाथा’ लाइट एंड साउंड शो के जरिए प्रधानमंत्री की जीवन यात्रा प्रस्तुत की गई।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन देश के सार्वजनिक जीवन में एक महत्वपूर्ण पड़ाव का साक्षी है। 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण हुए हैं। लगभग 13 वर्ष गुजरात के मुख्यमंत्री और 12 वर्ष से अधिक समय से देश के प्रधानमंत्री के रूप में उनकी यह यात्रा सेवा, सुशासन, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण की प्रेरक गाथा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए भारत को समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य किया है। देश के 140 करोड़ नागरिकों को अपना परिवार मानकर वे ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूलमंत्र के साथ देश को आगे बढ़ा रहे हैं। उनके नेतृत्व में शासन की योजनाओं का केंद्र गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्ग बने हैं तथा विकास की पहुंच समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित हुई है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प देश के सामने रखा है। इस संकल्प को साकार करना केवल सरकारों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। विकसित भारत के निर्माण के साथ हमें विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए भी पूरी शक्ति और संकल्प के साथ आगे बढ़ना है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जा रहा है। एक महीने तक चलने वाले इस अभियान को 13 अलग-अलग बिंदुओं के माध्यम से जनभागीदारी से जोड़ा गया है। इसका उद्देश्य सेवा, स्वच्छता, सामाजिक सरोकार और राष्ट्र निर्माण की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

रायपुर में ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में ‘नमो सेवा गाथा’ लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से मोदी जी की सेवा यात्रा को दर्शाया गया। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह राष्ट्रीय नेता के कार्यकाल की प्रशंसा के साथ राज्य के नेतृत्व को भी उजागर करती है। आम जनता के लिए यह प्रेरणादायक है, जिससे नागरिकों में सेवा भावना और देशभक्ति की भावना जागृत हो सकती है, तथा समाज में सकारात्मक ब

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

समाज में सेवा और सुशासन की भावना को बढ़ावा देना हमें नयी दिशा देता है। जब भी किसी कार्य में असहमति या विवाद उत्पन्न हो, तो संवाद, कानूनी मार्ग और संयम से समाधान खोजें। हर नागरिक को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए दूसरों की भलाई का ध्यान रखना चाहिए। इस प्रकार हम एकजुट होकर समृद्धि और शांति की राह पर आगे बढ़ सकते हैं, जिससे राष्ट्र के प्रति हमारा समर्पण और भी गहरा हो।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।