सेवा संकल्प अभियान में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
शाहजहांपुर में सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत अटल प्रेक्षागृह में जनपद स्तरीय चित्र, भाषण, पोस्टर और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बेसिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिताओं के बाद चयनित छात्र-छात्राओं ने जनपद स्तर पर प्रतिभाग किया। मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।बेसिक स्तर की चित्र प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय राघवपुर सिकंदरपुर की आशिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
उच्च प्राथमिक विद्यालय जेवां, पुवायां की दिव्या शर्मा और कंपोजिट विद्यालय मझोला, मदनापुर की साहिबा संयुक्त रूप से द्वितीय तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय लखोहा, तिलहर की नन्हीं तृतीय रहीं।माध्यमिक स्तर की भाषण प्रतियोगिता में आचार्य राममोहन मिश्रा विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जलालाबाद की प्रगति चौहान प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज कांट की उमैमा द्वितीय और लाल हरिराम इंटर कॉलेज खुदागंज की शिक्षा सिंह तृतीय रहीं।
कक्षा 9 से 12 की पोस्टर प्रतियोगिता में काकोरी शहीद इंटर कॉलेज जलालाबाद की आयशा अंसारी प्रथम, रामदत्त पंचायत राज इंटर कॉलेज के सार्थक शर्मा द्वितीय और स्वामी धर्मानंद इंटर कॉलेज के देवधर तृतीय रहे।सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज की इल्मा इकराम अंसारी प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज शाहजहांपुर के शोभित कुमार मौर्य द्वितीय और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पुवायां की ख्याति शुक्ला तृतीय रहीं।
जनपद स्तरीय प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने वाले बेसिक विद्यालयों के सभी विद्यार्थियों को मेडल प्रदान किए गए।कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक हरवंश कुमार, बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक, एआरपी तथा स्काउट एवं गाइड के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
कंपोजिट विद्यालय अटसालिया के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना और आर्य महिला इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। संचालन मयंक भूषण पांडेय ने किया।