सेवा संकल्प अभियान में दिखी जनभागीदारी, विद्यार्थियों ने बनाई 108 मीटर लंबी मानव रंगोली l
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
एंकर :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सेक्टर-12 स्थित कन्वेंशन हॉल के प्रांगण में शिक्षा विभाग द्वारा 108 मीटर लंबी भव्य मानव रंगोली कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनके साथ खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर, बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा, एनआईटी फरीदाबाद विधायक सतीश फागना, नगर निगम महापौर प्रवीण बत्रा जोशी, जिला परिषद चेयरमैन विजय लोहिया भी मौजूद रहे।
केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ का उद्देश्य जनसेवा को जनभागीदारी से जोड़ते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने आज आयोजित मानव रंगोली कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि इस आयोजन में 1000 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 108 मीटर लंबी मानव रंगोली का निर्माण किया उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उनमें सेवा, संस्कार, अनुशासन तथा राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना समय की आवश्यकता है।
वहीं खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कहां की प्रधानमंत्री के द्वारा चलाए गए सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत बच्चों ने 108 मीटर लंबी मानव रंगोली में भागीदारी करते हुए एकता और सेवा भावना का संदेश दिया है l
बाइट :- कृष्णपाल गुर्जर केंद्रीय राज्य मंत्री
बाइट :- राजेश नागर खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री