सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाने के निर्देश
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायपुर, 22 सितंबर 2026
मुख्य सचिव विकासशील ने कहा है कि सेवा संकल्प अभियान को केवल आयोजन तक सीमित न रखकर जनभागीदारी का माध्यम बनाया जाए। उन्होंने कल मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ अभियान की गतिविधियों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने 23 से 25 सितंबर तक नगरीय क्षेत्रों और 2 से 8 अक्टूबर तक प्रदेशभर में ‘सेवा एवं दान उत्सव’ आयोजित करने को कहा।
इसके तहत स्वच्छता, अन्न और वस्त्र दान सहित स्वास्थ्य और रक्तदान जैसी विभिन्न गतिविधियां होंगी। 23 से 25 सितंबर तक सभी जिलों के नगरीय निकाय क्षेत्रों में तथा 2 से 8 अक्टूबर तक प्रदेशभर में सेवा मेरा योगदान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें सेवा एवं स्वच्छता, अन्न एवं वस्त्र दान, विद्या दान एवं शिक्षा सहयोग, कौशल एवं ज्ञान दान, हरित छत्तीसगढ़ एवं पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य एवं रक्तदान, अंगदान एवं देहदान, सामाजिक सुरक्षा एवं जागरूकता तथा स्थानीय उत्पादन एवं महिला सशक्तिकरण जैसी गतिविधियां शामिल हैं।
मुख्य सचिव ने कहा कि इन गतिविधियों में एनसीसी, एनएसएस, स्वयंसेवक, स्व-सहायता समूह, सामाजिक संस्थाओं, युवा संगठनों तथा ‘मेरा युवा भारत’ सहित विभिन्न सहयोगी संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। सभी गतिविधियों को माय भारत पोर्टल पर फोटोग्राफ्स सहित अपलोड करने के निर्देश दिए गए।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी के व्यापक अभियान में बदलने का निर्णय रायपुर में लिया गया। मुख्य सचिव विकासशील ने कहा कि यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं बल्कि नागरिकों को सक्रिय रूप से शामिल करने का माध्यम होना चाहिए। यह कदम इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे सरकारी योजनाओं की पहुँच और पारदर्शिता बढ़ेगी तथा लोगों की अपेक्षाओं पर बेहतर जवाब मिलेगा। यदि सफल हुआ तो यह नागरिकों को स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में स्वयं पहल करने के लिए प्रेरित करेगा, जिससे समाज में विश्वास और सहयोग की भावना