सेवा संकल्प अभियान: कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
26 सितम्बर 2026, पौड़ी गढ़वाल: प्रदेशभर में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत पौड़ी गढ़वाल जिले के विकासखंड कोट में बहुउद्देशीय शिविर का कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने शुभारंभ किया।
शिविर में पशुपालन, उद्यान, कृषि, शिक्षा, एनआरएलएम, परिवीक्षा, खाद्य, उद्योग, सहकारिता, स्वास्थ्य, मत्स्य, समाज कल्याण एवं सेवायोजन सहित विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई।
प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सरकार की योजनाओं एवं सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाकर पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाना है। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा।
मदन कौशिक ने इस अभियान में ग्राम प्रधानों की भूमिका को अहम बताते हुए कहा कि यदि प्रत्येक प्रधान अपने गांव की आवश्यकताओं और विकास की चिंता करते हुए विभागों के साथ समन्वय से कार्य करेगा तो विकास की गति और तेज होगी।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों की ओर से लाभार्थियों को सहायता राशि के चेक और सहायक उपकरण भी वितरित किए गए।
(इस स्टोरी फोल्डर में)
बाइट- मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड सरकार
फोटो एवं वीडियो
कैप्शन- कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया पौड़ी जिले में बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ