सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम आयोजित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
01 अक्तूबर 2026, नैनीताल (हल्द्धानी): प्रदेश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में हल्द्वानी के एक प्राथमिक विद्यालय में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने बच्चों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और विभागीय अधिकारियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ उनकी रचनात्मक और सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देना जरूरी है।
कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ी महिलाओं और बच्चों के लिए भी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का वितरण भी किया गया।
संलग्न- फोटो
कैप्शन- ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में शामिल हुए शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत