सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदेशभर में सेवा, स्वच्छता और जनभागीदारी के विविध कार्यक्रम
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सेवा संकल्प अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में सेवा, स्वच्छता और जनकल्याण का संदेष दिया जा रहा है। इसके तहत महिला और बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेशभर के आंगनबाड़ी केंद्रों में पच्चीस सितंबर से छह अक्टूबर तक ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के समन्वय से आयोजित इस पहल का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ी माताओं, बच्चों, महिलाओं और समुदाय को पोषण, स्वास्थ्य और महिला कल्याण योजनाओं की जानकारी से जोड़ना तथा जनभागीदारी को मजबूत करना है।
सेवा संकल्प अभियान के तहत खैरागढ़ जिले में कल बाईस सितंबर से पन्द्रह अक्टूबर तक बाजारों और महाविद्यालयों में संगीतमय और नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे। वहीं, कोंडागांव में विद्यार्थियों ने चित्रकला, भाषण और नाटक के माध्यम से सेवा, स्वच्छता और विकसित भारत का संदेष दिया। अंबिकापुर के घोघरा जलाषय में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और विभागीय कर्मचारियों ने श्रमदान और पौधारोपण कर जल संरक्षण और स्वच्छता की सामूहिक शपथ ली।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
सेवा संकल्प अभियान छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में सेवा, स्वच्छता और जनभागीदारी के कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। इस पहल के तहत महिला और बाल विकास विभाग आंगनबाड़ी केंद्रों में 25 सितंबर से 6 अक्टूबर तक ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम चलाएगा, जिसे स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के समन्वय से किया जा रहा है। यह विषय समाज में पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह माताओं, बच्चों और महिलाओं को पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ती है, जिससे स्वास्थ्य स्तर