सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने किया 100 कैनोपी छाता का वितरण
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने किया 100 कैनोपी छाता का वितरण, रेहड़ी-पटरी एवं फुटपाथ पर व्यवसाय करने वालों के बीच छाता वितरित।
Short Headline: सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने किया 100 कैनोपी छाता का वितरण
14 अक्टूबर, रांची: सेवा संकल्प अभियान के तहत राज्यभर में विविध कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने आज रांची के लोवाडीह मंडल में जरूरतमंद रेहड़ी-पटरी एवं फुटपाथ पर व्यवसाय करने वाले लोगों के बीच 100 कैनोपी छातों का वितरण किया। उन्होंने भरोसा जताया कि इन कैनोपी छातों से मेहनतकश लोगों को धूप और बारिश से बचाव में मदद मिलेगी। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता आरती कुजूर, भाजपा रांची ग्रामीण जिलाध्यक्ष विनय महतो और अन्य नेता तथा कार्यकर्ता मौजद रहे।