‘सेवा संकल्प अभियान' के तहत के तहत बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
‘सेवा संकल्प अभियान के तहत’ के तहत बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजनअल्मोड़ा जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत ताड़ीखेत विकासखंड में आयोजित शिविर में 422 लाभार्थियों को विभिन्न विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
30 सितम्बर 2026, अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत ताड़ीखेत विकासखंड में आयोजित शिविर में 422 लाभार्थियों को विभिन्न विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इस दौरान 66 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 60 का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं, विभिन्न प्रमाण पत्रों के लिए 54 आवेदन प्राप्त हुए। विभागीय स्टालों के माध्यम से लोगों को योजनाओं की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। शिविर में करीब 900 लोगों ने भाग लिया।
वहीं, सेवा संकल्प अभियान के तहत पौड़ी स्थित राइफलमैन जसवंत सिंह रावत स्टेडियम और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टेडियम परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छ एवं व्यवस्थित खेल वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।
जिला खेल अधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा कि खेल मैदान और स्टेडियम युवाओं के स्वस्थ और सकारात्मक विकास के महत्वपूर्ण केंद्र हैं। उन्होंने खेल विभाग के कार्मिकों और खिलाड़ियों से परिसर की स्वच्छता बनाए रखने तथा लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।
संलग्न- फोटो