देश

सेवा संकल्प के बहाने बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन:मोदी के 25 साल के सेवा सफर पर कानपुर देहात में बीजेपी का आयोजन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सेवा संकल्प के बहाने बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन:मोदी के 25 साल के सेवा सफर पर कानपुर देहात में बीजेपी का आयोजन

कानपुर देहात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर बुधवार सुबह 10 बजे बीजेपी ने सेवा और संकल्प अभियान के तहत बड़ा आयोजन किया। जो दोपहर 2 बजे तक चला जिले में सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। वहीं भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान के नेतृत्व में बाइक रैली आयोजित हुई। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री और यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ.

संजय निषाद समेत मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि, बीजेपी पदाधिकारी और जिलेभर के कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के सेवा काल और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। कानपुर देहात में बीजेपी का सेवा और संकल्प अभियान सड़क पर नजर आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बीजेपी नेता और कार्यकर्ता जुटे।भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई।

रैली पुखरायां से शुरू होकर डॉल्फिन चौराहे तक पहुंची। बाइक रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। राकेश सचान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक अपने सार्वजनिक जीवन में लगातार देश की सेवा की है। उनके सेवा संकल्प को जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह बाइक रैली आयोजित की गई है।

राकेश सचान ने किसान, नौजवान, महिलाओं और गरीबों के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के जरिए विकास और गरीब कल्याण से जुड़े काम आगे बढ़ाए जा रहे हैं। वहीं जिले में आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में कानपुर देहात के प्रभारी मंत्री और यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ.

संजय निषाद समेत मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि और बीजेपी कार्यकर्ता शामिल हुए। जिले के अफसर भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। सेवा ज्योति यात्रा के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को याद किया गया। बीजेपी नेताओं ने उनके नेतृत्व में विकास, गरीब कल्याण और देश की वैश्विक पहचान से जुड़े कार्यों का उल्लेख किया। डॉक्टर संजय निषाद ने कहा कि सेवा और विकसित भारत के संकल्प के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यह यात्रा निकाली गई है। उन्होंने कहा कि जिलेभर से जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार जताने के लिए इसमें शामिल हुए हैं।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।