'सेवा संकल्प सभा' के दौरान गिरिडीह में आम और खास सभी ने लिया विकसित भारत निर्माण का संकल्प
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
प्रधानमंत्री के जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे, गिरिडीह के झंडा मैदान में सेवा संकल्प सभा का आयोजन, भव्य रूप में निकाली गई सेवा ज्योति यात्रा, आम और खास सभी ने लिया विकसित भारत निर्माण का संकल्प।
Short Headline: 'सेवा संकल्प सभा' के दौरान गिरिडीह में आम और खास सभी ने लिया विकसित भारत निर्माण का संकल्प
सेवा ज्योति यात्रा, गिरडीह, रमेश
प्रधानमंत्री के जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे
गिरिडीह के झंडा मैदान में सेवा संकल्प सभा का आयोजन
भव्य रूप में निकाली गई सेवा ज्योति यात्रा
विकसित भारत निर्माण के प्रति लोग संकल्पित
एंकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा से राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूरे होने गिरिडीह के झंडा मैदान में सेवा संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इसमें नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवीन्द्र राय समेत की नेताओं ने विकसित भारत का संकल्प लिया।
होल्ड अप साउंड रिपोर्ट
वीओ 01. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर गिरिडीह के झंडा मैदान में सेवा संकल्प सभा हुई। सभी ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की जटिल समस्याओं का समाधान किया। वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र राय ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत निर्माण के लिए प्रधानमंत्री ने हर भारतीय को दृढ़संकल्पित किया।
बाइट– बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष
वीओ 02. इस दौरान सभी ने विकसित भारत निर्माण का संकल्प लिया और सेवा ज्योति यात्रा निकाली। इस दौरान बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने प्रधानमंत्री के जीवन और कार्यों को राष्ट्र के लिए समर्पित बताया। वहीं, गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी और जिला अध्यक्ष रणजीत राय ने भी सेवा, विकास और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराया।
बाइट- नागेंद्र महतो, विधायक, बगोदर बाइट- निर्भय कुमार शाहबादी, पूर्व विधायक
बाइट- रणजीत राय, जिलाध्यक्ष, भाजपा
अंतिम वीओ सेवा संकल्प सभा के दौरान बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम और खास सभी शामिल हुए।
डीडी न्यूज़ के लिए गिरिडीह से रिपोर्ट।