सेवा संकल्प यात्रा के नौवें दिन दो टोलियों का हुआ सागर के बंडा में स्वागत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सागर उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज सागर के बंडा में सेवा संकल्प यात्रा के नौवें दिन दो टोलियों के आगमन पर सभी यात्रियों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से यात्रियों को संबोधित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की कर्मभूमि वाराणसी से उनकी जन्मभूमि वडनगर तक की यह यात्रा युवाओं को देश को समझने, विकास की दिशा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने तथा देश के विकास को देखने का अद्भुत अवसर प्रदान कर रही है।