देश

‘सेवा संकल्प’ अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पोषण जागरूकता कार्यक्रम

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
‘सेवा संकल्प’ अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पोषण जागरूकता कार्यक्रम

22 सितम्बर 2026,

प्रदेशभर में संचालित ‘सेवा संकल्प’ अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पोषण दिवस एवं सामुदायिक आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में पौड़ी जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और विभागीय योजनाओं को लेकर महिलाओं व ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

पोषण गतिविधि के दौरान घर में पोषण वाटिका तैयार करने, मौसमी फलों और खाद्य पदार्थों से मिलने वाले पोषक तत्वों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही ‘सुनहरे हजार दिनों’ की अवधारणा के बारे में भी बताया गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, महालक्ष्मी किट योजना तथा बालिकाओं के लिए संचालित नंदा गौरा योजना की जानकारी भी दी गई।

संलग्न- फोटो

कैप्शन_ ‘सेवा संकल्प’ अभियान के तहत पोषण दिवस एवं सामुदायिक आधारित गतिविधियों का आयोजन

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।