सेवा सेतु शिविरों से हर पात्र हितग्राही तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ: उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा संकल्प ने लाखों गरीबों को विकास का अवसर दिया: उप मुख्यमंत्री
रीवा, 4 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के नगरीय निकायों में आयोजित सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा नगर निगम के टाउनहाल में आयोजित सेवा सेतु शिविर का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के मुखिया के रूप में 25 वर्षों की जनसेवा पूरी की है। सेवा संकल्प अभियान और सेवा सेतु शिविर प्रधानमंत्री की जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने का माध्यम हैं। शिविरों के जरिए बड़ी संख्या में पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और गरीबों के कल्याण के संकल्प ने लाखों गरीब परिवारों को विकास का अवसर दिया है। स्वच्छता अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना, गरीब कल्याण नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण योजना, आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं से करोड़ों गरीबों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा सेतु अभियान का उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब प्रत्येक पात्र गरीब को शासन की योजनाओं का लाभ मिले। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक वार्ड में जाकर पात्र हितग्राहियों का चयन करें और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाएं। सेवा संकल्प अभियान के तहत लाभान्वित हितग्राहियों का विवरण पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश भी दिए, ताकि जिले के प्रदर्शन का बेहतर मूल्यांकन हो सके। उन्होंने सभी पार्षदों से भी इस कार्य में अधिकारियों का सहयोग करने की अपील की।
राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि बाणसागर बांध का निर्माण पूरा होने के बाद पूरे विंध्य क्षेत्र में नहरों का विस्तार कर खेतों तक सिंचाई की सुविधा पहुंचाई जा रही है। सिंचाई का दायरा बढ़ने से फसल उत्पादन में तेजी आई है और किसानों की आमदनी में भी वृद्धि हो रही है। उन्होंने बताया कि एयर एंबुलेंस के उपयोग में रीवा जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। उन्होंने कहा कि अन्य योजनाओं में भी रीवा को बेहतर प्रदर्शन के साथ आगे लाने के लिए सभी मिलकर प्रयास करें।
उप मुख्यमंत्री ने 7 अक्टूबर को एनसीसी मैदान में आयोजित होने वाले सेवा ज्योति कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमजन को आमंत्रित किया।
कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत हुई है। अभियान के तहत पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सेवा सेतु शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान का भी सफल आयोजन किया गया है।
शिविर में उप मुख्यमंत्री ने लाड़ली लक्ष्मी योजना, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना, संबल योजना, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए। उन्होंने मछलीपालक किसान रंजीत केवट को 50 हजार रुपए की लिमिट वाला किसान क्रेडिट कार्ड भी प्रदान किया।
शिविर में आमजन से प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया गया तथा पात्र हितग्राहियों के आवेदन पत्र भरवाए गए। कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, पार्षदगण, राजेश पाण्डेय, राजगोपाल मिश्रचारी, प्रभारी कलेक्टर सृष्टि देशमुख गौड़ा, प्रभारी नगर निगम आयुक्त प्रकाश द्विवेदी, प्रभारी एडीएम सुधीर बेक, एसडीएम हुजूर जितेन्द्र तिवारी सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
सेवा सेतु शिविरों का उद्देश्य सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुँच को आसान बनाना है, जिससे वे बिना किसी जटिल प्रक्रिया के सीधे लाभ प्राप्त कर सकें। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा संकल्प के तहत शुरू की गई है, जो गरीबों और वंचितों को विकास के अवसर देने का वादा करती है। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल द्वारा रीवा नगर निगम में आयोजित शिविर का शुभारंभ इस प्रयास की पुष्टि करता है। यह कदम लोगों के लिए योजनाओं का लाभ उठाने का मार्ग सरल बनाता है, जिससे आर्थिक समावेशन और सामाजिक कल्याण में वृद