सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिक को डिजिटल अरेस्ट कर करीब 35 लाख रुपये ठगने की कोशिश

बिलासपुर, 25 अगस्त 2026 बिलासपुर में साइबर ठगों ने एक सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिक को डिजिटल अरेस्ट कर करीब पैंतीस लाख रुपये ठगने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की तत्परता से वारदात नाकाम हो गई। ठग ने खुद को आई.पी.एस. अधिकारी बताकर बुजुर्ग को मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी दी और उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर लिया।
इसके बाद अलग-अलग बैंक खातों में जमा रकम को एक खाते में ट्रांसफर कराने के बाद करीब पैंतीस लाख रुपये निकालने की तैयारी थी। बुजुर्ग के मित्र ने मामले की जानकारी एस.एस.पी. रजनेष सिंह को दी। उनके निर्देष पर सरकंडा टीआई प्रदीप आर्य टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग को ठगी का षिकार होने से बचा लिया।