शब्बीर कुमार नाइट में कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
शब्बीर कुमार अरविंद दयाल शर्मा, इशिता विश्वकर्मा, और तेजल विश्वकर्मा ने दी शानदार प्रस्तुतियां
भोपाल। M-3 ग्रुप भोपाल एवं एक्टिव फ्रेंड्स ऑफ भोपाल द्वारा रविवार को हंसध्वनि, रवींद्र भवन में आयोजित “शब्बीर कुमार लाइव – अमिताभ बच्चन नाइट” संगीत प्रेमियों के लिए यादगार बन गई। कार्यक्रम में बॉलीवुड के सदाबहार गीतों की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम में अरविंद दयाल शर्मा ने “कभी कभी मेरे दिल में”, “पग घुंघरू बांध मीरा नाचे” सहित कई लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए। इशिता विश्वकर्मा ने “देखा एक ख्वाब तो ये सिलसिला हुआ”, “दूरी न रहे कोई”, “नीला आसमां सो गया”, “ये कहां आ गए हम” जैसे गीतों से समां बांधा।
वहीं शब्बीर कुमार ने “मां शेरावाली”, “सारी दुनिया का बोझ हम उठाते हैं”, “मुझे पीने का शौक नहीं”, “जिंदगी हर कदम एक नई जंग है” जैसे लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति दी। तेजल विश्वकर्मा ने भी अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों का मन मोह लिया।
कई गीतों में कलाकारों ने युगल प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में और रंग भर दिया। अरविंद दयाल शर्मा, इशिता विश्वकर्मा, शब्बीर कुमार एवं तेजल विश्वकर्मा की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन के फिल्मी सफर और उनके सदाबहार गीतों को संगीत के माध्यम से याद किया गया। आयोजन की सफलता पर M-3 ग्रुप एवं एक्टिव फ्रेंड्स ऑफ भोपाल के पदाधिकारियों ने कलाकारों और उपस्थित संगीत प्रेमियों का आभार व्यक्त किया।