शादी में बजा DJ तो घराती-बराती पर 21-21 हजार का जुर्माना, प्री-वेडिंग शूट भी बंद, इस समाज ने लिए कड़े फैसले

Khandwa News: खंडवा के तिरोले कुनबी पटेल समाज ने शादी में फिजूलखर्ची और दिखावा रोकने के लिए सख्त नियम बनाए हैं. अब शादी में DJ बजाने पर वर और वधू दोनों पक्षों पर 21-21 हजार रुपये का जुर्माना लगेगा. इसके साथ ही प्री-वेडिंग शूट और भव्य रिंग सेरेमनी पर भी पूरी तरह रोक लगा दी गई है.
📡 स्रोत: News18 Hindi MP