शादी का झांसा देकर विधवा से ठगी और गलत काम:ढाई लाख नगद और मकान की रकम हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →ट्रांस यमुना थाना पुलिस ने एक विधवा महिला को शादी का झांसा देकर उससे ठगी और गलत काम करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने महिला से ढाई लाख रुपये नकद और उसके मकान की रकम भी हड़प ली थी। पुलिस ने आरोपी राजेश सिसौदिया को गुरुवार को नारायण विहार कॉलोनी स्थित उसके घर से पकड़ा।
थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि महिला के पति की साल 2008 में एक हादसे में मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद महिला को दुर्घटना बीमा के तौर पर ढाई लाख रुपये मिले थे। साल 2009 में महिला की पहचान राजेश सिसौदिया पुत्र सौदान सिंह से हुई। महिला का आरोप है कि राजेश ने उसे विधवा पेंशन और सरकारी कॉलोनी दिलाने के साथ शादी करने का भरोसा दिया।
इसके बाद उसने महिला के साथ गलत काम किया और उसका गर्भपात भी कराया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि राजेश ने उससे मिले ढाई लाख रुपये के अलावा उसका मकान बिकवाकर मिली रकम भी ले ली। बाद में जब राजेश ने शादी से इनकार कर दिया, तो महिला ने अपने रुपये वापस मांगे। आरोप है कि आरोपी ने उसे एक फर्जी चेक दिया और 100 रुपये के स्टांप पेपर पर समझौता पत्र पर दस्तखत करा लिए।
महिला ने बताया कि रुपये मांगने पर आरोपी उसे गालियां देता था और उसके फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। महिला की शिकायत पर ट्रांस यमुना थाने में 26 जुलाई को मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम बनाई और उसकी तलाश शुरू की। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी राजेश सिसौदिया को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक हिमांशु सैनी और हेड कांस्टेबल अमित कुमार शामिल थे।
📡 स्रोत: NewsData.io
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
विधवा की गरिमा और संपत्ति की रक्षा के लिए विश्वास के साथ साथी चुनना ज़रूरी है। जब भी कोई अनिश्चित प्रस्ताव आए, परिवार और कानूनी सलाह लेकर निर्णय लें। समाज में पारदर्शिता और सहानुभूति से अपराधों को रोका जा सकता है। पीड़ित के प्रति संवेदना दिखाते हुए, हम सभी को जागरूकता फैलानी चाहिए, ताकि ऐसी धोखाधड़ी का सामना न करना पड़े।