शादी के पहले साल में नागा चैतन्य से क्यों दूर रही थीं शोभिता? चौंकाने वाली है वजह

एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य ने साल 2024 में शादी की थी. वहीं, शादी के करीब दो साल बाद अब शोभिता ने अपनी मैरिड लाइफ को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनकी शादी किसी एक्टर से होगी.
साथ ही, शोभिता ने बताया कि दोनों के बिजी वर्क शेड्यूल की वजह से शादी के पहले साल में उन्हें एक-दूसरे के साथ बहुत कम समय बिताने का मौका मिला. महीने में एक बार होती थी मुलाकात
वोग इंडिया को दिए इंटरव्यू में शोभिता धुलिपाला ने अपनी शादी को याद करते हुए बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनकी शादी किसी एक्टर या अपने ही स्टेट के किसी शख्स से होगी. हालांकि, वो हमेशा से चाहती थीं कि उनकी शादी में उनके कल्चर की झलक दिखे और ये बचपन से उनका सपना था.
शादी के बाद की लाइफ के बारे में बात करते हुए शोभिता ने बताया कि दिसंबर 2024 में शादी के कुछ ही हफ्तों बाद वो तमिलनाडु में शूटिंग के लिए चली गई थीं और वहां 150 से ज्यादा दिन रहीं. इस वजह से शादी के पहले साल में वो नागा चैतन्य से शायद महीने में सिर्फ एक बार मिल पाती थीं.
ये भी पढ़ेंः Toxic को मिले मिक्स्ड रिव्यू, यश की परफॉर्मेंस की हुई तारीफ लेकिन कहानी पर उठे सवाल
तलाक के बाद नागा चैतन्य ने शोभिता संग रचाई शादी बता दें, नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा था. हालांकि, साल 2022 में दोनों की वेकेशन की कुछ तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस कयास लगाने लगे थे कि चैतन्य और शोभिता एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं.
अगस्त 2024 में दोनों ने हैदराबाद में एक इंटिमेट सेरेमनी में सगाई करके अपने
📡 स्रोत: ABP Live Film