मनोरंजन

शादीशुदा शख्स पर आया दिल, जीते सबसे ज्यादा नेशनल अवॉर्ड, किस्से शबाना आजमी के

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
शादीशुदा शख्स पर आया दिल, जीते सबसे ज्यादा नेशनल अवॉर्ड, किस्से शबाना आजमी के

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा शबाना आजमी आज 76 साल की हो चुकी हैं.

अपनी बेहतरीन अदाकारी से लाखों दिलों पर राज करने वाली शबाना आजमी की कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है. इसके अलावा वो सबसे ज्यादा नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली एक्ट्रेस भी हैं.

बॉलीवुड के एक से बढ़कर एक अभिनेता संग स्क्रीन शेयर कर चुकीं शबाना आजमी उम्र के इस पड़ाव में भी बॉलीवुड में लगातार काम कर रही हैं.

अपनी अदाकारी के साथ-साथ शबाना आजमी अपनी पर्सनल लाइफर से भी सुर्खियां बटोर चुकी हैं. कभी उन्होंने 7 साल तक एक डायरेक्टर को डेट किया था. जबकि बाद में उनका दिल एक शादीशुदा गीतकार पर आया था.

उन्होंने 42 साल पहले शादी की थी, हालांकि शबाना कभी मां नहीं बन पाईं. एक्ट्रेस 18 सितंबर को अपना बर्थडे मनाएंगीं. यहां उनकी कुछ खास और दिलचस्प बातें जानते हैं.

कैफ़ी आजमी की बेटी हैं शबाना आजमी

शबाना आजमी का जन्म 18 सितंबर 1950 को हैदराबाद में हुआ था. बता दें कि शबाना मशहूर और दिवंगत शायर कैफ़ी आजमी की बेटी हैं.

जहां पिता ने अपनी कलम से नाम कमाया तो वहीं बेटी ने अपनी अदाकारी से लोगों के दिलों में जगह बनाई.

शशि कपूर पर था क्रश

दिवंगत एक्टर शशि कपूर को बॉलीवुड के सबसे हैंडसम एक्टर्स में से एक माना जाता है.

उन पर कई एक्ट्रेसेस फ़िदा थीं और वो शबाना आजमी के भी क्रश हुआ करते थे. ये खुलासा खुद एक्ट्रेस ने साल 2004 में एक इंटरव्यू में किया था. शशि के साथ उन्होंने स्क्रीन भी शेयर की थी.

दोनों कलाकार साथ में 'फकीरा', 'जुनून' 'कलयुग', 'हीरा और पत्थर' और 'सौगात' जैसी फिल्मों में नजर आए थे.

कभी कॉफी बेचकर कमाती थीं 30 रुपये

<p style="text-align: ju

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।