विदेश

Shah Rukh Khan B'day: कभी दाल में एक्स्ट्रा पानी डालकर खाया, आज देश के सबसे अमीर एक्टर हैं शाहरुख खान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 2 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Shah Rukh Khan B'day:  कभी दाल में एक्स्ट्रा पानी डालकर खाया, आज देश के सबसे अमीर एक्टर हैं शाहरुख खान

हिंदी सिनेमा जगत में शाहरुख खान आज केवल नाम नहीं बल्कि ब्रांड बन चुके हैं. आज वो किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं.

फिल्म इंडस्ट्री में फैंस उन्हें प्यार से किंग ऑफ रोमांस, बादशाह और किंग खान जैसे नामों से बुलाते हैं. लेकिन इस मुकाम तक पहुंचना उनके लिए आसान नहीं था. उन्होंने अपनी लाइफ में काफी मुश्किल दौर देखे हैं.

एक समय था जब उन्हें काम के लिए दर-दर की ठोकरें तक खानी पड़ी थी. कभी 50 रुपये कमाने वाले एक्टर आज देश के सबसे अमीर एक्टर हैं.

दरअसल, शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं.

वो 61 साल के हो गए हैं. इस उम्र में भी एक्टर की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है. उनकी फिल्मों का लोगों को बेसब्री से इंतजार होता है. मन्नत के बाहर भी उनका दीदार करने के लिए लोग घंटों इतंजार करते हैं.

इस प्यार को कमाने के लिए किंग खान को कइयों साल लगे.

मुश्किल दौर देखा, बचपन में गरीबी देखी लेकिन हार कभी नहीं मानी और आज देश के चहेते अभिनेताओं में नंबर 1 पर गिने जाते हैं. चलिए बताते हैं उनके फर्श से अर्श की कहानी और स्ट्रगल दौर के बारे में...

कभी दाल में एक्स्ट्रा पानी डालकर खाया

2 नवंबर 1965 को जन्मे शाहरुख खान एक बार अनुपम खेर के चैट शो में पहुंचे थे.

इस दौरान उन्होंने अपने स्ट्रगल से लेकर पर्सनल लाइफ और फिल्मों तक के बारे में बात की थी. अभिनेता ने कई खुलासे भी किए थे.

इसी बीच एक्टर ने अपने बचपन के दिनों को भी याद किया था और बताया था कि वो जहां से आए हैं वहां पर घर में दाल में एक्स्ट्रा पानी डाला जाता था ताकि ये 4 लोगों को मिल सके.

<img src="https://d3.indown.io/fetch?url=https%3A%2F%2Fscontent-iad3-1.cdninstagram.com%2Fv%2Ft51.82787-15%2F630123039_18329685529171635_2425150045452852905_n.jpg%3Fstp%3Ddst-jpg_e35_s1170x1170_sh2.08_tt6%26_nc_cat%3D104%26ig_cache_key%3DMzQzMTQ1ODM5MDA5NDY2MTc3Ng%253D%253D.3-ccb7-5%26ccb%3D7-5%26_nc_sid%3D58cdad%26efg%3DeyJ2ZW5jb2RlX3RhZyI6IkZFRUQueHBpZHMuMTQ0MC5zZHIucmVndWxhcl9waG90by5DMyJ9%26_nc_ohc%3DWoDB0FTHXygQ7kNvwGt5TF1%26_nc_oc%3DAdqwjtkNo48DBbE

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।