विदेश

Shah Rukh Khan Birthday Live Updates: शाहरुख खान का 61वां बर्थडे आज, मन्नत के बाहर जुटे फैंस

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 2 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Shah Rukh Khan Birthday Live Updates: शाहरुख खान का 61वां बर्थडे आज, मन्नत के बाहर जुटे फैंस

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज, 2 नवंबर को 61 साल के हो गए हैं. सुपरस्टार के बर्थडे के लिए पूरे देश में एक्साइटमेंट है.

इस बीच किंग खान के देश-विदेश के फैंस और तमाम सेलेब्स एक्टर को बर्थडे विश कर रहे हैं.

मन्नत की बालकनी से फैंस को ग्रीट करेंगे शाहरुख खान?

जन्मदिन का जश्न सिर्फ मुंबई तक ही सीमित नहीं है; प्रशंसक इस मौके पर 'मन्नत' के पास पहुंचने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से आ रहे हैं.

पुणे, महाराष्ट्र में शाहरुख के फैन एसोसिएशन ने शहर में 'किंग' के लिए अब तक का सबसे बड़ा 'फर्स्ट-डे-फर्स्ट-शो' (FDFS) सेलिब्रेशन आयोजित करने की घोषणा की है.

हालाँकि, रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर इस बार भी फैंस को ग्रीट करने के लिए अपनी बालकनी में नहीं आएंगे. पिछले दो सालों से एक्टर ऐसा ही कर रहे हैं.

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म

शाहरुख खान के बर्थडे का ये जश्न अभिनेता के लिए एक बहुत ही एक्साइटिंग समय पर आ रहा है, क्योंकि उनकी आने वाली फिल्म 'किंग' (2026) की दुनिया भर में रिलीज में अब नौ सप्ताह से भी कम समय बचा है.

इस फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद हैं.

जन्मदिन की इस चर्चा के बीच, शाहरुख हाल ही में देर रात मुंबई में 'किंग' को डेडिकेट एक खास ट्रिब्यूट देखने निकले.

अभिनेता बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर फिल्म की थीम पर आधारित एक बड़े से डिस्प्ले देखने के लिए ड्राइव पर गए थे.

उन्होंने 'X' (पहले ट्विटर) पर इस डिस्प्ले की तस्वीरें शेयर रते हुए, इस पहल के लिए गूगल जेमिनी थैंक्यू दिया और लिखा, "दोस्त हो तो गूगल जेमिनी जैसा.

हमेशा 'किंग' के साइज जितना प्यार देने के लिए थैंक्यू यह फोटो लेने के लिए मुझे चुपके से ड्राइव पर निकलना पड़ा, हा हा."

शाहरुख खान की किंग का टीजर होगा रिलीज?

इस बीच, ऐसी अटकलें भी तेज हैं कि 'किंग' के निर्माता शाहरुख के जन्मदिन पर एक खास टीज़र रिलीज करने की योजना बना रहे हैं.

उनके घर 'मन्नत' के बाहर एक बड़ी स्क्रीन लगाए जाने के वीडियो और तस्वीरें सामने आने से इन चर्चाओं को और हवा मिल गई है. फैंस सोच रहे हैं कि क्या वहां टीजर को पेश किया जाएगा और दिखाया जाएगा.

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।