शाहदरा शरीफ में बरपा लैंडस्लाइड का कहर, बच्चों को कंधों पर उठाकर स्कूल पहुंच रहे मां-बाप

राजौरी के शाहदरा शरीफ इलाके में लैंडस्लाइड के बाद शाहदरा शरीफ–भंगाई सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है. सड़क पर आवाजाही मुश्किल होने के कारण स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचने में काफी परेशानी हो रही है. हालात ऐसे हैं कि कई माता-पिता अपने बच्चों को कंधों पर उठाकर खराब सड़क पार करा रहे हैं.
बारिश के बीच सड़क पर कीचड़ और मलबे के कारण स्थानीय लोगों के लिए भी आवाजाही मुश्किल हो हुई है. लोगों का कहना है कि सड़क की खराब हालत से रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है और बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी परेशानी बढ़ गई है.
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था करने की मांग की है.
📡 स्रोत: News18 Hindi