शहडोल- 27 अगस्त को होगा ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम
NEWS
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिले में 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देशभर के युवाओं, खिलाड़ियों एवं विद्यार्थियों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे।
जिले में जिला स्तरीय ‘युवा खेल संवाद’ का आयोजन पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय (ओल्ड कैंपस) और इंदिरा गांधी कन्या महाविद्यालय, शहडोल में होगा। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद दोनों केंद्रों पर परिचर्चा एवं संवाद आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में ‘माय भारत’ स्वयंसेवकों के साथ जनप्रतिनिधि, अधिकारी, खेल प्रेमी एवं विद्यार्थी शामिल होंगे।