शहडोल में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत हितग्राहियों को निजी अस्पतालों में भी मिल रहा नि:शुल्क सुविधा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
प्रधानमंत्री जन जन आरोग्य योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को मिल रहा 5 लाख रुपयों तक नि:शुल्क उपचार
आयुष्मान कार्ड से लाभार्थियों का मंहगे इलाज में मिल रहा आर्थिक संबल
शहडोल, सितंबर 27: जिले में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को निजी अस्पतालों में भी निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल रही है। योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक के उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। हमारे संवाददाता अरुण द्विवेदी ने जिले के विभिन्न निजी अस्पतालों का दौरा कर योजना के जमीनी असर की जानकारी ली।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार हृदय, किडनी, सर्जरी सहित कई गंभीर बीमारियों का उपचार योजना के तहत किया जा रहा है। लाभार्थियों ने बताया कि आयुष्मान कार्ड से महंगे इलाज का आर्थिक बोझ कम हुआ है। कई परिवारों को गंभीर बीमारी के दौरान कर्ज या संपत्ति बेचने की चिंता से राहत मिली है। हितग्राहियों ने योजना का लाभ मिलने पर प्रसन्नता जताई।
-------------------
बाइट - डॉ सी पी शर्मा, चिकित्सक बाइट - शिवम प्रजापति, हितग्राही