शहडोल में मतदाता सूची के लिए मिले 1242 आवेदन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
शहडोल जिले में मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दूसरे दिन 8 अक्टूबर को जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों से कुल 1 हजार 242 आवेदन प्राप्त हुए। जिले के सभी 1035 मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए गए। ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र से 340, जयसिंहनगर से 467 और जैतपुर से 435 आवेदन मिले। शिविरों की निगरानी रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर और सुपरवाइजरों ने की। अभियान का उद्देश्य पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करना है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।
-------- बाइट नीलम शर्मा, बीएलओ शहडोल बाइट चंपा यादव, बीएलओ शहडोल
--------