शहडोल में मतदाता सूची के लिए मिले 1242 आवेदन, जिले के 1035 मतदान केंद्रों पर लगे शिविर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए चल रहे विशेष अभियान के दूसरे दिन शहडोल की मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए मिले 1242 आवेदन।
जिले के 1035 मतदान केंद्रों में आयोजित किए गए विशेष शिविर, आरओ, एआरओ एवं सुपरवाइजरों ने की निगरानी
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र एवं नवीन मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के दूसरे दिन 8 अक्टूबर को जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों से मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए कुल 1242 आवेदन प्राप्त हुए।
प्राप्त आवेदनों में विधानसभा क्षेत्र ब्यौहारी से 340, जयसिंहनगर से 467 तथा जैतपुर से 435 आवेदन शामिल हैं।
जिले के सभी 1035 मतदान केंद्रों में विशेष शिविर आयोजित कर पात्र मतदाताओं से नाम जोड़ने के लिए आवेदन प्राप्त किए गए।
विशेष अभियान के दौरान निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों ने शिविरों की निगरानी की।
इस दौरान रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ), सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (एआरओ) तथा सुपरवाइजरों द्वारा शिविरों की मॉनिटरिंग की गई, ताकि पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
बाइट - नीलम शर्मा, बी एल ओ
बाइट - चंपा यादव, बी एल ओ
बाइट - ममता सोघिया, नगरवासी