व्यापार

शहडोल में नुक्कड़ नाटकों से जनभागीदारी का संदेश

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
शहडोल में नुक्कड़ नाटकों से जनभागीदारी का संदेश

‘नमो सेवा—अनकही कहानियां’ के जरिए सेवा कार्यों और सामाजिक बदलाव की प्रेरक कहानियां पहुंचेंगी आमजन तक

शहडोल, सितंबर 29: सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू किए गए सेवा संकल्प अभियान के तहत शहडोल में नमो सेवा—अनकही कहानियां कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से नुक्कड़ नाटकों के जरिए देश में हुए सकारात्मक बदलावों और प्रेरणादायी कहानियों को आमजन तक पहुंचाया जा रहा है।

जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है और विभिन्न स्थानों का चयन किया जा रहा है। स्कूल, कॉलेज, ग्राम पंचायत, सामुदायिक केंद्र, हाट-बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर करीब 30 मिनट की अवधि वाले नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया जाएगा। सरल और भावनात्मक शैली में तैयार किए जा रहे इन नाटकों के माध्यम से सेवा कार्यों से समाज में आए बदलाव, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी का संदेश दिया जा रहा है।

------

बाइट- मनीषा सिंह, विधायक, जयसिंहनगर विधानसभा

बाइट- लकी चतुर्वेदी, रंगकर्मी

💡 पृष्ठभूमि (Background)

शहडोल में चल रहा ‘नमो सेवा—अनकही कहानियां’ कार्यक्रम नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से सेवा कार्यों और सामाजिक बदलाव की प्रेरक कहानियाँ आमजन तक पहुँचाने का प्रयास है। यह पहल सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत है, जिसका उद्देश्य नागरिकों में सेवा भावना, सुशासन और जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि नाट्य कला से सामाजिक जागरूकता फैलाना और लोगों को सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करना संभव है। यदि यह कार्यक्रम सफल होता है तो नागरिकों में सक्रिय भागीदारी, सामाजिक समस्याओं

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।