शहडोल- सेवा संकल्प अभियान: 19 सितंबर से नमो सेवा का आयोजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
समाज में सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को बढ़ावा देने के लिए शहडोल जिले में 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत 'नमो सेवा' (अनकही कहानियां) का आयोजन 19 सितंबर से 5 अक्टूबर तक किया जाएगा। इस अभियान में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से सेवा कार्यों से जुड़े सकारात्मक बदलावों और प्रेरणादायी कहानियों का प्रदर्शन होगा।
इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों में सेवा भाव, सक्रिय जन-भागीदारी और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है। शहडोल संभाग के प्रत्येक जिले में कम से कम 10 नुक्कड़ नाटक टोलियां बनाई जाएंगी, जो स्कूलों, कालेजों, ग्राम पंचायतों, सामुदायिक केंद्रों और प्रमुख हाट-बाजारों पर प्रस्तुत देगा।
लगभग 30 मिनट की अवधि वाले ये नाटक सरल और भावनात्मक शैली में तैयार किए गए हैं।