शाहजहांपुर में 1.93 करोड़ की लागत से बने वरिष्ठ नागरिक देखभाल केंद्र का उद्घाटन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
शाहजहांपुर में नगर निगम शाहजहांपुर के जोन-1 स्थित वार्ड-29 सदर बाजार में स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत नवनिर्मित वरिष्ठ नागरिक देखभाल केंद्र का उद्घाटन सोमवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया ने किया। कार्यदायी संस्था सीएनडीएस द्वारा 1 करोड़ 93 लाख रुपये की लागत से इस केंद्र का निर्माण कराया गया है।वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाए गए इस केंद्र में बुजुर्गों की जरूरतों, सामाजिक कल्याण और सम्मानजनक जीवन को ध्यान में रखा गया है।
केंद्र का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है।
नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, स्मार्ट सिटी योजना के तहत विकसित यह केंद्र शहर में नागरिक सुविधाओं के विस्तार और वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। नगर निगम शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।