शाहजहांपुर के किसान कमाएंगे मोटा मुनाफा, ड्रैगन फ्रूट पर मिलेगी भारी सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन

Shahjahanpur Dragon Fruit Cultivation: जिला उद्यान अधिकारी डॉ. पुनीत कुमार पाठक ने बताया कि 'मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास मिशन योजना' के तहत जिले को 4 हेक्टेयर में ड्रैगन फ्रूट की खेती कराने का लक्ष्य मिला है. इस योजना के तहत प्रति हेक्टेयर कुल 2.70 लाख रुपये की सब्सिडी दी जाएगी. यह मदद किसानों को 2 सालों में मिलेगी, जिसमें पहले साल 1.68 लाख रुपये और दूसरे साल 1.02 लाख रुपये मिलेंगे. किसान आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जमीन के कागजात और 2 फोटो लेकर दफ्तर आएं या विभागीय पोर्टल dbt.uphorticulture.in पर जाकर खुद ऑनलाइन पंजीकरण कराएं.यह मदद दो किस्तों में सीधे आपके बैंक खाते में आएगी. कम पानी और कम देखभाल में ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए तुरंत dbt.uphorticulture.in पर अप्लाई करें.
📡 स्रोत: News18 Hindi