अपराध

शाहजहांपुर के उपनिरीक्षक विनय कुमार पांडेय पदोन्नत होकर बने निरीक्षक

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
शाहजहांपुर के उपनिरीक्षक विनय कुमार पांडेय पदोन्नत होकर बने निरीक्षक

शाहजहांपुर में तैनात उपनिरीक्षक यातायात विनय कुमार पांडेय को विभागीय प्रक्रिया के तहत निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने पर बुधवार को पुलिस कार्यालय में पीपिंग सेरेमनी आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक ने उनकी वर्दी पर स्टार लगाकर पदोन्नति की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर और क्षेत्राधिकारी यातायात मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक ने नवपदोन्नत निरीक्षक की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि वह भविष्य में भी पूरी ईमानदारी, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।उन्होंने कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं। पुलिसकर्मियों को परिश्रम, अनुशासन और कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य करना चाहिए।

उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी निरीक्षक विनय कुमार पांडेय को पदोन्नति पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।