देश

शहरी और ग्रामीण इलाकों के लिए LPG रिफिल बुकिंग का अंतराल अब 25 दिन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
शहरी और ग्रामीण इलाकों के लिए LPG रिफिल बुकिंग का अंतराल अब 25 दिन

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने आज बताया कि सरकार ने तेल विपणन कंपनियों को घरेलू रसोई गैस-एल.पी.जी रिफिल बुकिंग के नियमों में बड़ी ढील देने का निर्देश दिया है। अब देश के सभी घरेलू एलपीजी उपभोक्ता, चाहे वे शहरी क्षेत्र के हों या ग्रामीण क्षेत्र के, 25 दिनों के अंतराल पर अपना अगला सिलेंडर बुक करा सकेंगे।

श्री गोपी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि देश में एलपीजी आपूर्ति की स्थिति में सुधार और बैकलाग में आई भारी कमी को देखते हुए केंद्र सरकार ने यह पाबंदी हटाई है। केंद्रीय मंत्री ने अपने पोस्ट के साथ पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा तेल कंपनियों को तुरंत प्रभाव से नियम लागू करने के लिए जारी पत्र की प्रति भी साझा की। गौरतलब है कि पश्चिम एशिया संकट के चलते एलपीजी आपूर्ति पर दबाव बढ़ने के कारण, पहले रिफिल बुकिंग का अंतराल शहरी क्षेत्रों के लिए 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 45 दिन तय किया गया था, जिसे अब समान कर दिया गया है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

LPG रिफिल बुकिंग के नियमों में बदलाव के तहत शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के उपभोक्ता अब 25 दिनों के अंतराल पर सिलेंडर बुक कर सकते हैं। यह बदलाव तेल विपणन कंपनियों को अधिक लचीलापन देता है, जिससे रिफिल प्रक्रिया सरल और तेज हो जाती है। सरकार का यह निर्णय उपभोक्ताओं को लगातार गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए है, खासकर उन क्षेत्रों में जहाँ रिफिल की सुविधा सीमित रही है। इससे घरों में गैस की कमी कम होगी, ऊर्जा सुरक्षा बढ़ेगी, और ग्रामीण इलाकों में आर्थिक गतिविधियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।