शाहरुख खान के बेटे अबराम का फेवरेट गेम कौन-सा है? सुपरस्टार ने दिया जवाब
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने मजाकिया अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं.
एक्टर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और समय-समय पर फैंस के सवालों का जवाब देते नजर आते हैं. हाल ही में शाहरुख ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ बातचीत की.
इस दौरान उनसे उनकी जिंदगी और बच्चों को लेकर कुछ दिलचस्प सवाल पूछे गए. शाहरुख ने भी इन सवालों के बेहद प्यारे और मजेदार जवाब दिए.
अगर अबराम बनें डायरेक्टर तो क्या करेंगे शाहरुख खान?
#AskSRK सेशन में एक फैन ने शाहरुख से एक मजेदार सवाल किया.
फैन ने पूछा कि अगर उनके छोटे बेटे अबराम एक दिन के लिए उनके डायरेक्टर बन जाएं, तो उनका पहला आदेश क्या होगा, जिसे उन्हें मानना पड़ेगा? शाहरुख ने इसका भी मजेदार जवाब दिया.
उन्होंने लिखा, 'प्ले फोर्टनाइट!' यानी अगर अबराम एक दिन के लिए उनके डायरेक्टर बनते हैं, तो शायद वो अपने पापा को फोर्टनाइट खेलने का आदेश देंगे. इससे साफ है कि अबराम का फेवरेट गेम फोर्टनाइट है.
Play Fortnite ! https://t.co/2CRBz4NRRE
Shah Rukh Khan (@iamsrk) September 15, 2026
बच्चों को देखकर खिल उठता है शाहरुख खान का चेहरा
इसी सेशन के दौरान एक फैन ने शाहरुख खान से पूछा कि ऐसी कौन-सी एक चीज है, जो दिन कितना भी मुश्किल क्यों न हो, उनके चेहरे पर मुस्कान ले आती है.
इस सवाल के जवाब में शाहरुख ने अपने तीनों बच्चों का जिक्र किया. उन्होंने लिखा, 'मेरे बच्चे, मेरे तीनों बच्चे.
वे बहुत प्यारे और मजाकिया हैं.' शाहरुख के इस जवाब से साफ है कि उनके तीनों बच्चे आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम खान उनके लिए बेहद खास हैं.
My children children children all three of them.
They are tooo sweet and funny!! <a
📡 स्रोत: ABP Live Film