मनोरंजन

शाहरुख खान के 'मन्नत' का रेनोवेशन कब होगा खत्म? आया अपडेट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
शाहरुख खान के 'मन्नत' का रेनोवेशन कब होगा खत्म? आया अपडेट

शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' का लंबे समय से रेनोवेशन चल रहा है. 'मन्नत' सिर्फ शाहरुख खान का बंगला नहीं बल्कि फैंस के लिए एक ऐसी जगह है, जहां फैंस सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करते हैं. शाहरुख खान को देखने के लिए 'मन्नत' के बाहर भीड़ लगी रहती है.

फैंस उनके घर के बाहर खड़े होकर फोटो भी क्लिक करवाते हैं. 'मन्नत' का 2025 से रेनोवेशन चल रहा है. अब खबरें हैं कि उनके बंगले का काम जल्द ही खत्म होने वाला है.

ये भी पढ़ें- राकेश रोशन ने 3 साल के लिए लीज पर दिया अपार्टमेंट, टोटल किराया 1.8 करोड़

अभी कहां रह रहे हैं शाहरुख खान? बता दें कि शाहरुख खान और उनकी फैमिली पत्नी गौरी, बेटे आर्यन और अबराम और बेटी सुहाना खान फिलहाल पूजा कासा अपार्टमेंट में रह रहे हैं.

ये अपार्टमेंट पाली हिल में है. प्रोड्यूसर वाशु भगनानी पूजा कासा के मालिक हैं. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मन्नत का रेनोवेशन अगले 3 महीने में खत्म हो जाएगा और शाहरुख एंड फैमिली इस साल दिसंबर तक मन्नत में वापसी कर सकते हैं. मन्नत के रेनोवेशन में दो फ्लोर एड किए गए हैं.

<div style="display: flex; flex-direction: row; align-it

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।