खेल

शाहिद अफरीदी ने PCB के फैसले को बताया बेतुका, कहा- टी20 खिलाड़ी टेस्ट खेलेंगे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 2 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
शाहिद अफरीदी ने PCB के फैसले को बताया बेतुका, कहा- टी20 खिलाड़ी टेस्ट खेलेंगे

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय एक बड़े संकट से जूझ रही है. इंग्लैंड दौरे पर टीम 3 मैचों की सीरीज के शुरूआती 2 टेस्ट शर्मनाक तरीके से हार गई है, जिसके बाद पीसीबी ने एक-दो नहीं बल्कि आधी टीम ही बदल डाली. तीसरे टेस्ट से पहले स्क्वॉड में हुए 7 बदलाव के बाद उनका मजाक भी बन रहा है.

अब शाहिद अफरीदी ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए गुस्सा जाहिर किया है. पीसीबी ने पाकिस्तान स्क्वॉड में 7 बदलाव किए हैं, इनके साथ हेड कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी स्वदेश भेज दिया. 7 खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट ने भी हैरान कर दिया, क्योंकि उनमें 5 अनकैप्ड खिलाडी हैं.

शाहिद अफरीदी ने कहा कि चयन समिति ने अपने फैसले से हैरान कर दिया है. शाहिद अफरीदी ने क्या कहा पाकिस्तान में हुए इन बदलावों पर गुस्सा जाहिर करते हुए शाहिद अफरीदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, "इस फैसले के पीछे का कारण मुझे तो समझ नहीं आ रहा है. रिप्लेसमेंट का भी कोई तुक नहीं.

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए उन खिलाड़ियों को चुन लिया जो टी20 खेलते हैं." अफरीदी ने आगे लिखा, "इसके पीछे क्या सोच है? 5 टेस्ट के बाद कोच को उनके पद से क्यों नहीं हटा दिया गया? जिस चयनसमिति में कई अनुभवी हैं, उसने ये हैरान करने वाला फैसला किया है."

यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया में बदल जाएगा बेन स्टोक्स का रोल, कोच बोले- वह ओपनिंग... पाकिस्तान टीम से कौन हुआ बाहर

दूसरे टेस्ट के बाद पीसीबी ने पाकिस्तान स्क्वॉड से मोहम्मद रिजवान, इमाम उल हक़, अली उस्मान, सलमान अली, आमिर जमाल, मोहम्मद अवैस और खुर्रम शहजाद को स्वदेश भेज दिया. जारी टेस्ट सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को एक पारी और 103 रनों से हराया था. लॉर्ड्स में

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

शाहिद अफरीदी की टिप्पणी पाकिस्तान क्रिकेट के वर्तमान संकट पर प्रकाश डालती है, जहाँ पीसीबी ने इंग्लैंड दौरे के दौरान टेस्ट सीरीज में लगातार हार के बाद आधी टीम को बदल दिया। यह विषय है कि टीम की संरचना में बार-बार बदलाव ने खिलाड़ियों और प्रशंसकों को असमंजस में डाल दिया है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि प्रशासकीय निर्णयों का मैदान पर प्रदर्शन पर कितना गहरा असर पड़ता है। आम जनता पर इसका असर मनोबल, टेलीविजन दर्शकों की संतुष्टि और भविष्य के मैचों में टीम के प्रति विश्वास पर पड़ेगा, जिससे

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।