शाहिद कपूर का को-स्टार रोहुल्लाह मेहदी गिरफ्तार, सामने आया ड्रग्स कनेक्शन, 28 ग्राम MD बरामद होने से मचा हड़कंप

शाहिद कपूर संग फिल्म 'देवा' में नजर आ चुके एक्टर और मॉडल रोहुल्लाह मेहदी को गिरफ्तार किया गया है. मलाड के एक स्टूडियो के बाहर से एक्टर को हिरासत में लिया है.
मुंबई पुलिस ने दावा किया है कि ड्रग्स मामले में एक्टर को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने 28 ग्राम MD बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 5.60 लाख रुपये बताई जा रही है. कोर्ट ने पांच दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है.
📡 स्रोत: NewsData.io