शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
शाहीन अफरीदी इन दिनों इंग्लैंड और श्रीलंका के साथ खेली जा रही वनडे ट्राई सीरीज में पाकिस्तान की कप्तानी कर रहे हैं. उनकी कप्तानी में पाकिस्तान सीरीज के तीसरे मैच में इंग्लैंड के सामने हैं.
शाहीन ने मुकाबले की पहली पारी में धारदार गेंदबाजी करते हुए सबसे तेज 150 वनडे विकेट पूरे करने वाले पाकिस्तानी गेंदबाजों की लिस्ट में खुद को शुमार कर लिया.
खास आंकड़े को छूते हुए शाहीन ने पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर और वकार यूनुस को पछाड़ दिया.
अब वह पाकिस्तान के लिए वनडे में सबसे तेज 150 विकेट पूरे करने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं. इस लिस्ट में पूर्व स्पिनर सकलैन मुश्ताक पहले पायदान पर हैं.
शाहीन ने 80 मैचों में 150 वनडे विकेट का आंकड़ा छुआ, जबकि टॉप पर मौजूद सकलैन मुश्ताक ने 78 मैचों में ही यह कमाल कर दिया था.
वहीं वकार यूनुस और शोएब अख्तर 91-91 मैचों के साथ शाहीन अफरीदी के नीचे पहुंच गए हैं. लिस्ट में उनके नीचे उमर गुल मौजूद हैं.
वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले पाकिस्तानी गेंदबाज
सकलैन मुश्ताक- 78 मैच
शाहीन शाह अफरीदी- 80 मैच*
वकार यूनिस- 91 मैच
शोएब अख्तर- 91 मैच
सईद अजमल- 93 मैच
उमर गुल- 104 मैच
संदीप लमिछाने ओवरऑव टॉप पर
नेपाल के स्पिन ऑलराउंडर संदीप लामिछाने अब तक क्रिकेट जगत में सबसे तेज 150 वनडे विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं.
संदीप ने सिर्फ 73 मैचों में ही 150 विकेट पूरे कर लिए थे. लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क 77 मैचों के साथ दूसरे पायदान पर हैं.
शाहीन ने 80-80 मैचों के साथ भारत के मोहम्मद शमी और अफगानिस्तान के राशिद खान की बराबरी कर ली. शमी और राशिद ने भी 80-80 मैचों में 150 विकेट पूरे किए थे.
वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले गेंदबाज
<p style="text-ali
📡 स्रोत: ABP Live Khel