शाई होप का शतक, भारतीय गेंदबाजों की बंपर पिटाई, चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने ठोके 247 रन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने पहले खेलने के बाद भारत को 248 रनों का लक्ष्य दिया है.
वेस्टइंडीज के लिए कप्तान शाई होप ने नाबाद शतक ठोका. वह 50 गेंद में 102 रनों पर नाबाद रहे. इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 9 छक्के जड़े. वहीं शरफेन रदरफोर्ड 26 गेंद में 49 रनों पर नाबाद लौटे.
भारत के सभी गेंदबाजों की बंपर पिटाई हुई. मयंक यादव और अर्शदीप सिंह ने 52-52 रन दिए. अक्षर पटेल ने भी 4 ओवर में 45 रन लुटाए.
नमन धीर ने एक ओवर में 19 और नितीश कुमार रेड्डी ने 3 ओवर में 39 रन दे डाले.
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज ने शुरुआत से आक्रामक बैटिंग की.
पावरप्ले में कैरेबियाई टीम ने एक विकेट खोकर 79 रन बनाए.
यह भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में पावरप्ले में वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा स्कोर रहा.
ज्वेल एंड्रयू 16 गेंद में 21 और शिमरन हेटमायर 12 गेंद में 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे. हेटमायर ने 4 चौके और 2 छक्के जड़े.
इसके बाद वेस्टइंडीज ने 7.4 ओवर में ही 100 रन पूरे कर लिए.
यह टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत के खिलाफ संयुक्त रूप से सबसे तेज टीम शतक है. वेस्टइंडीज के सभी बल्लेबाज तेजी से रन बनाते रहे.
रोवमैन पॉवेल 17 गेंद में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए.
शाई होप का बल्ला लगातार चलता रहा. शरफेन रदरफोर्ड ने भी उनका अच्छा साथ दिया.
दोनों ने तेजी से रन बनाए. 13वें ओवर में 156 रनों पर वेस्टइंडीज का तीसरा विकेट गिरा था. फिर होप और रदरफोर्ड नाबाद लौटे.
19.4 ओवर में शाई होप 90 रनों पर थे.
लास्ट दो गेंद पर दो छक्के लगाकर उन्होंने शतक पूरा किया. भारत के इस दौरे पर यह उनका चौथा शतक रहा. होप 50 गेंद में 102 रनों पर नाबाद लौटे. उन्होंने 4 चौके और 9 छक्के जड़े. वहीं रदरफोर्ड ने 26 गेंद में नाबाद 49 रन बनाए.
उनके बल्ले से 4 चौके और 3 छक्के निकले.
यह भी पढ़ें-
<a href="https://www.abplive.com/sports/cricket/i
📡 स्रोत: ABP Live Khel