मनोरंजन

'शैतान मरा है, मेरे दिल को सुकून पहुंचा है', नाना पाटेकर के निधन पर बोलीं तनुश्री दत्ता

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 9 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'शैतान मरा है, मेरे दिल को सुकून पहुंचा है', नाना पाटेकर के निधन पर बोलीं तनुश्री दत्ता

बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार को निधन हो गया था. एक्टर की अचानक मौत पर फैंस से लेकर तमाम सेलेब्स और नेताओं ने शोक जताया.

वहीं तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के निधन पर रिएक्शन देते हुए ईविल डेड कहा था जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ा.

इसके बाद तनुश्री ने इंस्टा पर एक नई वीडियो अपलोड कर अपने विवादित कमेंट की वजह बताई और कहा कि उन्होंने नाना पाटेकर की वजह से बहुत कुछ झेला है.

तनुश्री ने अपने विवादित कमेंट की बताई वजह

तनुश्री ने सोशल मीडिया पर अपनी एक वीडियो पोस्ट की है.

वीडियो में वे कहती नजर आ रही हैं, "वैसे इतनी रात को लाइव आने की जरूरत तो नहीं थी लेकिन जो नेगेटिविटी मुझे मिल रही है ना, मै उसे इमेजिन भी नहीं कर सकती. लोग इतने गूंगे-बहरे है.

दुनिया का एक्सपीरियंस किसी इंसान के साथ अलग हो सकता है, लेकिन मेरा एक्सपीरियंस तो मुझे पता है ना किसी इंसान के साथ.

और मैं तो गड़े मुर्दे उखाड़ना भी नहीं चाहती हूं इसलिए मैंने अपने रिएक्शन को पिजर्व रखा है ताकि कुछ दिनों बाद मैं अपना रिएक्शन दूं.

कोई मर गया है इसका मतलब ये तो नहीं हैं ना कि उसने जिंदगी भर जितने कांड किए हैं वो सारे साफ हो गए हैं. उसने जितने लोगों को परेशान किया है. जितने लोगों को विक्टिमाइज किया है, वो क्या खाता बंद हो जाता है.

लोग माफ करने की बात कर रहे हैं लेकिन भगवान भी बिना माफी मांगे माफ नहीं करता. भगवान से भी अगर कोई माफी की अपेक्षा रखता है तो उसे पश्चाताप करना पड़ता है. पहले तो माफी मांगनी पड़ती है.

अपने गुनाह को कबूलना पड़ता है कि हां मैंने किसी की जिंदगी बर्बाद की, हां मैंने किसी के साथ बहुत गलत किया. झुंड मिलाके, और लोगों को मिलाकर एक इंसान के पीछे हम हाथ धोकर पड़ गए."

'मी टू के बाद बहुत कुछ झेला'

तनुश्री आगे कहती हैं, "आप लोगों को पता है मी टू मूवमेंट के बाद से मेरी क्या हालत रही है. जो लड़की हफ्ते में पांच दिन वर्कआउट करती थी.

जो लड़की बिंदास किसे से डरे दुनियाभर में घूमती फिरती थी. जब मैं मॉडल थी, मिस इंडिया थी तब भी मुझे सिक्योरिटी इश्यूज नहीं हुए.

मीटू के बाद मेरे साथ ऐसी -ऐसी घटनाएं घटी हैं ना कि कुछ तो बोलने लायक भी नहीं हैं इंस्टाग्राम पर आप शरीफों का शर्म से चेहरा पानी-पानी हो जाएगा.

आप लोगों को पता न

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।