राज्य

शाजापुर कृषि उपज मंडी में इन दिनों प्याज की बंपर आवक

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
शाजापुर कृषि उपज मंडी में इन दिनों प्याज की बंपर आवक

शाजापुर मंडी में प्याज की बंपर आवक, दामों में गिरावट

मंडी में रोजाना 3 से 4 हजार क्विंटल प्याज की आवक

शाजापुर कृषि उपज मंडी में इन दिनों प्याज की बंपर आवक हो रही है। मंडी में रोजाना करीब 3 से 4 हजार क्विंटल प्याज पहुंच रहा है। लगातार बढ़ी आवक के चलते प्याज के दामों में गिरावट देखी जा रही है। वर्तमान में प्याज करीब 25 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिक रहा है, जबकि पहले किसानों को 30 रुपये प्रति किलो तक भाव मिले थे।

मंडी में 3970 क्विंटल प्याज की आवक दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम भाव 400 रुपये प्रति क्विंटल रहा। शाजापुर जिले में 9 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में प्याज की बोवनी होती है। किसानों के अनुसार एक बीघा में प्याज की फसल पर करीब 25 से 30 हजार रुपये खर्च आता है और एक बीघा में 50 क्विंटल से अधिक उत्पादन होता है।

बाइट — किशन सिंह परमार, मंडी प्रभारी, शाजापुर

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।